सद्दाम के बगर दुनिया अधिक बेहतर : बुश

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुस्लिम जगत में अमेरिका के खिलाफ कटुता बढ़ाने वाले इराक युद्ध का बचाव करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने शनिवार को कहा कि दुनिया "सद्दाम हुसैन के बगैर दुनिया अधिक बेहतर है।" उन्होंने मुस्लिमों से आतंकवादियों को अपने धर्म का दुरुपयोग करने की छूट नहीं देने का आग्रह किया।

बुश ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "सद्दाम हुसैन के बगैर दुनिया अधिक बेहतर है। इस बारे में कोई संदेह नहीं है। सद्दाम अमेरिका के लिए एक खतरा था।"

बुश से पूछा गया था कि व्यापक संहार की क्षमता वाले हथियारों को छुपाकर रखने के आरोप में इराक पर वर्ष 2003 में हमला करने के निर्णय के पर उन्हें कोई पछतावा है या नहीं।

बुश ने कहा, "सद्दाम बर्बर तानाशाह था। वह अपने ही लोगों के खिलाफ व्यापक संहार की क्षमता वाले हथियारों का उपयोग करता था। वह हथियारों के निरीक्षण की अनुमति नहीं दे रहा था।"

उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने से बहुत पहले से इराक में सत्ता परिवर्तन अमेरिका की आधिकारिक नीति थी। जब वह राष्ट्रपति बने तो इराकी लोगों को क्रूर अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए उनको कड़ा निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ा।

मुस्लिम जगत में अपनी अलोकप्रियता के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बुश ने कहा, "मैं मुस्लिमों से अपील करता हूं कि वे कट्टरवादियों को निर्दोष लोगों की हत्याओं के लिए अपने धर्म का इस्तेमाल करने की इजाजत न दें।"

बुश ने कहा, "कृपया आतंकवादियों को लोगों को यह कहने की अनुमति मत दीजिए कि जार्ज बुश और अमेरिका आपसे घृणा करते हैं। निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए एक महान धर्म का दुरुपयोग करने वालों से मैं घृणा करता हूं।"

बुश ने कहा कि दुनिया में दूसरी सबसे विशाल मुस्लिम जनसंख्या होने के बावजूद कोई भी एक भारतीय मुस्लिम अल कायदा में शामिल नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+