चीन में बस द़ुर्घटना में 13 की मौत
ताइयुवान(चीन), 31 अक्टूबर (आईएएनएस) चीन के पश्चिमोत्तर शांक्शी प्रांत में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 3.50 बजे हुई जब हेबेई प्रांत से ताइयुवान जा रही बस एक घाटी में जा गिरी। बस में 54 यात्री सवार थे।
दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई तीन अन्य यात्रियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
खबर के अनुसार दुर्घटना में चालक सहित 41 लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
यांगक्वान के प्रचार विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक है जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications