सीआरपीएफ के जवान ने 2 सहकर्मियों की हत्या की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 164वीं बटालियन के जवान रमेश चंद्र ने सीआरपीएफ कैंप में शुक्रवार रात सहकर्मियों से कहासुनी के बाद अपनी सर्विस राइफल से दो सहकर्मियों को गोली मार दी। गोलीबारी में दो जवान घायल भी हो गए।
घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी जवान को शनिवार सुबह पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications