अगवा स्कूली छात्र का सुराग नहीं
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने शनिवार को बताया कि आयूष की खोज के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आयूष की सकुशल रिहाई के लिए पुलिस लगातार प्रयास में लगी हुई है।
इधर, आयूष के पिता, खाद व्यवसायी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा है कि अपहरणकर्ताओं ने अभी तक उनसे किसी प्रकार की फिरौती की मांग नहीं की है।
गोपालगंज जिला प्राइवेट स्कूल यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों की एक बैठक हुई जिसमें जिला पुलिस से आयूष की जल्दी रिहाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर आयूष की जल्द रिहाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलनात्मक रुख अपनाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र से ग्रेस पब्लिक स्कूल के दूसरी कक्षा के आयूष का मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह स्कूल की जीप में सवार होकर विद्यालय जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications