25वीं पुण्यतिथि पर याद की गईं इंदिरा
इस अवसर पर इंदिरा गांधी की समाधि स्थल 'शक्ति स्थल' पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर वहां सर्व धर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद दिल्ली में सिख दंगे भड़क उठे। इन दंगों में 3,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications