अमेरिका का गैर-सैन्य जासूसी बजट करीब 50 अरब डॉलर
कानून के अनुसार अमेरिकी सरकार को गैर- सैन्य जासूसी बजट को सार्वजनिक करना आवश्यक है लेकिन सैन्य जासूसी पर किया जाने वाला खर्च गोपनीय रखा जाता है।
बहरहाल पिछले महीने नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डेनिस ब्लेयर ने संवाददाताओं को बताया था कि इस वर्ष का खुफिया बजट करीब 75 अरब डॉलर है। इसमें से करीब 25 अरब डॉलर सैन्य उद्देश्यों के लिए आवंटित होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह तीसरा वर्ष है जब सरकार ने गैर-सैन्य जासूसी बजट को सार्वजनिक किया है।
वर्षो तक अमेरिकी खुफिया विभाग के बजट का खुलासा करने का इस आधार पर विरोध करता रहा कि खर्च के तरीकों पर निगाह रखकर अमेरिका के शत्रु महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
परंतु 9/11 के हादसे पर गठित आयोग की सिफारिशों के आधार पर कांग्रेस ने वर्ष 2007 में एक कानून पारित करके हर वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर खुफिया खर्च को सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया।
प्रत्येक एजेंसी पर होने वाले खर्च जैसा विस्तृत विवरण अभी भी गोपनीय रखा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications