मुंबई में बड़ा विमान हादसा टला

Mumbai Airport
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर पायलटों की सूझबूझ के चलते एक बार फिर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। गुरुवार देर रात दो विमान एक ही रनवे आ पहुंचे। एक विमान उड़ान भर रहा था, दूसरा रनवे पर उतर रहा था। समय रहते पायलटों ने विमानों को नियंत्रित कर लिया और हादसा टल गया। दोनों विमान टकराने के करीब पहुंच चुके थे।

क्षत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात लगभग 244 यात्री बड़ी अनहोनी से उस समय बाल-बाल बच गए जब किंगफिशर एयरलाइंस और एयर इंडिया के विमान एक ही रह रनवे पर आमने-सामने आ गए।

कुछ भी कहने को तैयार नहीं प्रशासन

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर एयरलाइंस का एक विमान 117 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था तभी उसी रनवे पर एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई विमान उतर रहा था। एयर इंडिया के विमान में 127 लोग सवार थे।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना के बारे में अभी और विवरण प्रस्‍तुत नहीं किया है। न ही अधिकारिक पुष्टि की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+