नरेंद्र मोदी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि

अस्पताल के चिकित्सक अतुल पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोदी को फिलहाल एक अलग कमरे में रखा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। असल में वो तीन दिवसीय दौरे के बाद बुधवार को गांधीनगर लौटे थे। जुकाम और थकान के बावजूद उन्होंने गुरुवार को बैठकों में हिस्सा लिया था।
बाद में चिकित्सकों ने मोदी के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। उनके चिकित्सकीय नमूने को जांच के लिए भेजा गया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद उन्हें सरकारी आवास में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications