बॉक्स ऑफ़िस पर हिट है 'दिस इज़ इट'

बॉक्स ऑफ़िस पर हिट है 'दिस इज़ इट'

माइकल जैक्सन के संगीत कॉन्सर्ट की रिहर्सल पर आधारित वृत्तचित्र ‘दिस इज़ इट’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दो करोड़ दस लाख डॉलर कमाए.

फ़िल्म ने पहले दिन अमरीका में ही 70 लाख डॉलर और ब्रिटन में 20 लाख डॉलर कमाए.

माइकल जैक्सन अपने अंतिम घोषित किए गए संगीत कॉन्सर्ट में हिस्सा नहीं ले सके.

इसी कॉन्सर्ट की तैयारी यानी रिहर्सल के 100 से अधिक घंटों की रिकॉर्डिंग पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री का मंगलवार को दुनिया भर में एक साथ प्रीमियर हुआ.

इस फ़िल्म के वितरक सोनी पिक्चर्स के स्टीव एल्ज़र का कहना है, “ इस फ़िल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया भर में माइकल जैक्सन आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं.”

स्टीव एल्ज़र ने एक वक्तव्य में कहा, “उत्तरी अमरीका, लातिनी अमरीका, यूरोप और एशिया भर में इस फिल्म की शुरुआत शानदार रही.”

स्टीव एल्ज़र ने ये भी कहा कि उनका स्टूडियो इस फ़िल्म को इस साल की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के एकेडमी एवॉर्ड के लिए भेजने पर विचार कर रहा है.

फ़िल्म के निर्देशक कैनी और्टेगा ने कहा है कि स्वर्गीय माइकल जैक्सन ऑस्कर एवार्ड के सही हक़दार हैं.

एकेडमी की प्रवक्ता लैसली उंजर ने बताया कि ऑस्कर एवार्ड ने नामांकन के लिए ये ज़रूरी है कि फ़िल्म लॉस एंजेलिस काउंटी में सात दिनों तक लगातार चले और फ़िल्म से संबंधित सभी काग़ज़ात जमा करवाए जाएँ.

इस माइकल जैकसन के भाई जर्मेन, मार्लन, टीटो और रैंडी ने अन्य बड़े सितारों के साथ लॉस एंजेलेस में हुए भव्य प्रीमियर में हिस्सा लिया.

इस फ़िल्म का 18 देशों में एक साथ प्रीमियर हुआ.

मंगलवार के प्रीमियर के बाद बुधवार को दो हफ़्ते की सीमित अवधि के लिए रिलीज़ की गई है. लेकिन सोनी का कहना है कि अगर फ़िल्म की मांग और ज़्यादा बढ़ी तो, निर्धारित समय से आगे भी चलाई जा सकती है.

लगभग दो घंटे की इस फ़िल्म में माइकल जैक्सन को 'बीट इट', 'ब्लैक ऑर व्हाइट', और 'मैन इन द मिरर' जैसे लोकप्रिय गानों पर नाचते दिखाया गया है.

पच्चीस जून को अपनी मृत्यु से पहले माइकेल ने पिछले चार महीने लॉस एंजेलेस में इस के लिए रिहर्सल करते हुए बिताए थे, लेकिन इस कॉन्सर्ट के पहले शो से सिर्फ़ दो हफ़्ते पहले ही उनका निधन हो गया था.

कॉन्सर्ट के आठ लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके थे और आयोजकों का वायदा था कि यह अब तक हुए लाइव शोज़ में सबसे मंहगा और तकनीकी रूप से बेहतरीन शो साबित होगा.

लॉस एंजेलेस में हुए प्रीमियर में जिन बड़े सितारों ने हिस्सा लिया उनमें विल स्मिथ, जेनिफ़र लोपेज़, पैरिस हिल्टन, केटी पेरी, जेनिफ़र लव हेविट और बेरी गोर्डी जूनियर शामिल थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+