त्रिपाठी होंगे सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक
भोपाल 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त एन. के. त्रिपाठी को केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का विशेष महानिदेशक (स्पेशल डायरेक्टर जनरल) नियुक्त किया है ।
भारतीय पुलिस सेवा के 1974 बैच के अधिकारी त्रिपाठी की सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने के आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications