डिपो में आग की खबर से इंडियन ऑयल के शेयर गिरे
गुरुवार को बंद हुए बाजार में इंडियन आयल के प्रति शेयर की कीमत 315.25 रुपये थी लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही यह लुढ़क कर 291.50 रुपये रह गई। परंतु बाद में यह बढ़कर 308.10 रुपये हो गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि आग से इंडियन ऑयल को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी के पास 11 विशाल टैंक हैं और सभी जलते दिखाई दे रहे थे। आग की लपटें और धुएं को 15 किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने भी शुक्रवार सुबह घटना स्थल का दौरा किया।
गौरतलब है कि जयपुर के निकट सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिपो में गुरुवार शाम लगी आग में नौ लोगों के मारे जाने और लगभग 150 के घायल होने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications