बिहार में स्कूली छात्र का अपहरण

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय 'ग्रेस पब्लिक स्कूल' का छात्र आयूष जीप में सवार होकर स्कूल जा रहा था, तभी नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया।
अनुपम ने बताया कि अज्ञात लोगों ने पहले जीप रुकवाई और आयूष को अपने साथ लेकर फरार हो गए। उसके पिता ज्ञानेश्वर सिंह खाद व्यवसायी हैं। अनुपम के मुताबिक पुलिस छात्र की तलाश में जगह-जगह पर छापामारी कर रही है और गोपालगंज से सटे सभी मागरें पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications