उज्जैन में बनेगा 'कृष्णायन' संग्रहालय
प्रदेश सरकार के इस निर्णय की जानकारी संस्कृति मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा ने गुरुवार को 'अखिल भारतीय कालिदास समारोह' के उद्घाटन मौके पर दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय के लिए जमीन आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि संस्कृत भाषा और साहित्य को गांव-गांव तक पहुंचाएं और कालिदास समारोह को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाराजा विक्रमादित्य के नाम पर शोधपीठ प्रारंभ हो चुकी है और कालिदास अकादमी परिसर में बने नवीन संकुल का नाम 'सूर्यनारायण व्यास संकुल' होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications