सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जरूरत : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को सुधार प्रक्रिया आगे बढ़ाने की जरूरत है।
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एन. के. सिंह के प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधार प्रक्रिया के कई आयाम हैं। उन्होंने कहा, "हमें सुधार प्रक्रिया में तेजी लानी होगी।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे और शिक्षा पर जोर देना ही होगा।
उन्होंने कहा, "हमें उद्यमों के विकास के अनुकूल वातावरण तैयार करना होगा। हमें ग्रामीण विकास में सरकार की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।" उन्होंने कहा कि यह दोनों तरह की सुधार प्रतिबद्धताओं का मिश्रण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications