भारत पड़ोसियों के साथ शांति से रहना चाहता है : प्रधानमंत्री
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, "हम पूरी ईमानदारी के साथ अपने पड़ोसियों के साथ सभी लंबित मसले बातचीत के जरिये सुलझाना चाहते हैं। ..जो हमारे संबंधों को परिभाषित करे।"
पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने के दो दिन बाद 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत का अच्छा मित्र बताया। बुश भी इस सम्मेलन के वक्ता हैं।
सिंह ने कहा कि यह इत्तेफाक की बात है कि यह सम्मेलन महान भारतीय वैज्ञानिक होमी जे. भाभा के 100वें जन्म दिवस के मौके पर शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि असैन्य परमाणु समझौता करते हुए हम भाभा के सपनों को यथार्थ रूप देने की कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications