ईंधन को जलने देने के अलावा कोई विकल्प नहीं : देवड़ा (लीड-1)
स्थिति का जयाजा लेने मौके पर पहुंचे देवड़ा ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, "देश में यह एक अप्रत्याशित घटना है। पूरे ईंधन को जलने देना होगा। इसके बाद ही विशेषज्ञ मौके पर पहुंच सकेंगे। उम्मीद है कि आज शाम तक ईंधन जल जाएगा।"
पेट्रोलियम मंत्री कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विचार-विमर्श करने के बाद वह खुद इस घटना की जांच का आदेश देंगे। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
देवड़ा ने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि एक टैंक से गैस लीक होने के बाद आग लगी। आग की लपटे 15 किलोमीटर की दूरी से देखी जा सकती हैं।
कंपनी के पास 11 विशाल टैंक हैं और सभी जलते दिखाई दे रहे थे। आग बुझाने के काम में अग्निशमन दस्ते की 25 गड़ियों को लगाया गया।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.15 बजे हुई। हमने तत्काल बाद ही एंबुलेंस और अग्निशमन दलों को सेवा में लगा दिया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के गांव खाली करा लिए गए हैं।"
गौरतलब है कि गुरुवार शाम लगी इस आग में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications