आइवरी कोस्ट पर लगे प्रतिबंधों की अवधि बढ़ी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आइवरी कोस्ट में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन की वजह से उस पर लगे वित्तीय एवं यात्रा संबधी प्रतिबंधों की अवधि गुरुवार को बढ़ाई गई।
संयुक्त राष्ट्र में आइवरी कोस्ट के प्रतिनिधि एलसिडे जेजे ने सुरक्षा परिषद के इस कदम का विरोध करते हुए इसे तानाशाही भरा रवैया करार दिया। आइवरी कोस्ट पर अब संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध अक्टूबर, 2010 तक जारी रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications