देवड़ा ने कहा, ईंधन को जलने देने के अलावा कोई विकल्प नहीं
देवड़ा ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, "देश में यह एक अप्रत्याशित घटना है। पूरे ईंधन को जलने देना होगा। इसके बाद ही विशेषज्ञ मौके पर पहुंच सकेंगे।"
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विचार-विमर्श करने के बाद वह खुद इस घटना की जांच का आदेश देंगे। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम लगी आग में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications