कश्मीर से सुरक्षा बलों को हटाने पर विचार कर रही है सरकार : चिदंबरम
चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने कई सारे मुद्दों की पहचान की है, जिन पर केंद्र सरकार और जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य से सुरक्षा बलों के हटाए जाने के मुद्दे पर कैबिनेट में कोई मतभेद भी है, इस पर चिदंबरम ने कहा, "कैबिनेट में इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। लेकिन इस मुद्दे पर लोगों के अलग-अलग विचार जरूर हैं। वे सभी एकमत हो जाएंगे और इस मुद्दे पर उपयुक्त कैबिनेट समिति में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। यह कोई जरूरी नहीं है कि किसी मुद्दे पर हर व्यक्ति की एक ही राय हो।"
चिदंबरम ने कहा है कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को अधिक से अधिक जिम्मेदारी सौंपना चाहती है और उसे प्रशिक्षित कर मजबूत बनाना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications