एएमयू अगली घोषणा तक के लिए बंद

एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि कुलपति पी.के. अब्दुल अजीज ने विश्वद्यिालय के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला किया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के साथ-साथ इससे संबद्ध सभी कॉलेज भी बंद रहेंगे।

अबरार ने कहा कि जल्द ही पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक कर हालात की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद तय होगा कि विश्वविद्यायल कब और किस तारीख से खुलेगा।

एएमयू में बीएससी के छात्र शाहनवाज आलम की गत 25 अक्टूबर को हत्या के बाद यहां के छात्रों का उग्र प्रदशर्न जारी है। गत 26 अक्टूबर को करीब 600 छात्रों ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की और करीब चार घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग को जाम कर दिया था। छात्र हत्या के आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी हाजी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो-तीन अन्य के शामिल होने का शक जता रही है।

अबरार ने कहा कि आक्रोशित छात्रों के उग्र प्रदर्शन से विश्वविद्यालय की पढ़ाई और आधिकारिक कामकाज प्रभावित हुए हैं। एएमयू अधिकारियों के मुताबिक कुलपति ने सभी छात्रों से अपील की है कि छात्रावास खाली कर अपने-अपने घरों को जाएं और विश्वविद्यालय खुलने की अगली तारीख का इंतजार करें।

छात्रों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से 100 बसों की व्यवस्था की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए अलीगढ़ से हावड़ा की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियों में दो विशेष बोगियां आरक्षित कराई गईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+