एसएससी आशुलिपिक परीक्षा के परिणाम घोषित
आशुलिपि में कौशल परीक्षा के आयोजन की समय सारणी जल्दी ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैनुअल टंकण मशीन पर कौशल परीक्षा (लिप्यान्तर) के विकल्प सहित ग्रेड सी आशुलिपिकों के लिए उपर्युक्त भर्ती हेतु कौशल परीक्षा कम्प्यूटर पर ली जाएगी।
इस संबंध में उम्मीदवार अपने विकल्प आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को शीघ्र ही दे दें। इस संबंध में उम्मीदवार द्वारा दिया गया विकल्प अंतिम माना जाएगा। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications