जम्मू एवं कश्मीर व गुजरात को केंद्रीय सहायता
चालू वित्त वर्ष के दौरान एसजीएसवाई के तहत निधियों के केन्द्रीय हिस्से की प्रथम किस्त के रूप में जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) हेतु केन्द्रीय आवंटन में से 31.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।
गुजरात की चार जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों को 2009-10 के दौरान एसजीएसवाई के तहत निधियों के केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1.73 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। जिले हैं -अमरेली (38.50 लाख रुपए), आणन्द (62.29 लाख रुपए), नवसारी (66.50 लाख रुपए) और राजकोट (68.78 लाख रुपए)।
निधियों का जारी होना ग्रामीण विकास विभाग की आन्तरिक लेखा परीक्षा द्वारा लेखा परीक्षा के अधीन हैं और निधियों का उपयोग एसजीएसवाई के स्वीकृत दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications