आंध्र में राज्यपाल ने सुरेखा का इस्तीफा मंजूर किया (लीड-1)

वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री न बनाए जाने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से नाखुश सुरेखा ने गुरुवार रात मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक रोसैया ने शुक्रवार को सुबह ही राज्यपाल के पास एक पत्र भेजा था जिसमें सुरेखा का इस्तीफा मंजूर कर लेने की सिफारिश की गई थी।

गुरुवार को मंत्रिमंडल की एक बैठक में शामिल होने के दो घंटे बाद सुरेखा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था।

सुरेखा ने पत्रकारों से कहा था, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाईकमान ने कुछ तथाकथित वरिष्ठों पर भरोसा किया और लोगों की इच्छा के प्रति कोई सम्मान दिखाए बिना ही मुख्यमंत्री का पद जगनमोहन रेड्डी को दिए जाने से इंकार कर दिया।"

उनका कहना था कि वह चाहती हैं कि पार्टी नेतृत्व को अपनी गलती का एहसास हो और वह रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाएं।

पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद जगनमोहन रेड्डी ने कहा था कि उनके लिए इस समय मुख्यमंत्री बनना महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन वह भविष्य में यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।

पिछले महीने उनके पिता और मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद से ही सुरेखा जगनमोहन रेड्डी को इस पद पर नियुक्त किए जाने की मांग कर रही थीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुरेखा ने इस्तीफा देने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उन्हें डर था कि रोसैया द्वारा मंत्रिमंडल में किए जाने वाले फेरबदल के समय उनके ऊपर गाज गिर सकती है। वह कई अवसरों पर कह चुकी थीं कि वह ऐसे मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेंगी जिसके मुखिया जगनमोहन रेड्डी न हों।

सुरेखा का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और अंतिम समय तक उन्होंने जगनमोहन रेड्डी सहित किसी को भी इस संबंध में नहीं बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+