इजरायल पर रॉकेट दागने की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े संगठन ने ली
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार को 'जियाद जाराज बटालियन' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। संगठन की ओर से कहा गया है कि यह हमला जेरूसलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस के छापे के विरोध में किया गया था।
गौरतलब है कि इस संगठन का संस्थापक सरगना अब्दुल्ला आजम अलकायदा के दूसरे नंबर के सरगना आयमान अल-जवाहिरी का खास था। वह 1989 में हुए एक विस्फोट में मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications