जलवायु परिवर्तन पर भारत का रुख अनुचित नहीं : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशीप समिट में कहा, "जिम्मेदार वैश्विक नागरिक होने के नाते ग्लोबल वार्मिग, जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन पर हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करना चाहेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम प्रकृति और मानवता के कल्याण की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे। साथ ही साथ हम यह उम्मीद भी करते हैं कि विकसित राष्ट्र भी अपने हिस्से का भार वहन करेंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "जलवायु परिवर्तन पर हमारा रुख अनुचित नहीं है। यह रुख हमारी इस अवधारणा की समीक्षा के आधार पर है कि पूरा विश्व एक परिवार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications