एयर इंडिया का सह पायलट दुर्व्यवहार के मामले से बरी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जांच में सामने आए निष्कर्षो का उल्लेख करते हुए आईएएनएस को बताया, "एयर होस्टेस को आचरण नियमों का उल्लंघन करने और कंपनी की नीति का पालन न करने के लिए एक आरोप पत्र जारी किया गया है।"

प्रवक्ता ने कहा," उसे अपना पक्ष रखने को कहा जाएगा।"

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को शारजाह-लखनऊ-दिल्ली उड़ान आईसी-884 के सह पायलट आदित्य चोपड़ा और एयर होस्टेस कोमल सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय विमान उड़ान पर था।

कुछ दिन बाद कोमल सिंह ने नई दिल्ली में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें सह पायलट के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

प्रवक्ता ने कहा," एयर होस्टेस ने आंतरिकजांच के दौरान यौन उत्पीड़न का मुद्दा नहीं उठाया था और न ही लखनऊ या दिल्ली हवाई अड्डे पर शिकायत दर्ज कराई।"

प्रवक्ता ने बताया,"कोमल सिंह ने कुछ दिन बाद सोच समझ कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।"

शुरूआती खबरों में कहा गया था कि उड़ान के दौरान हुए विवाद के समय आईसी-884 का काकपिट खाली था, लेकिन एयर इंडिया ने इस आरोप को खारिज कर दिया। विमानन नियामक एजेंसी भी इस पहलू की जांच कर रही है।

एयर इंडिया ने पुलिस में यौन दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पायलटों और चालक दल के सदस्य को ड्यूटी से अलग कर दिया था।

इंडियन कामर्शियल पायलट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने यह कहते हुए पायलटों का समर्थन किया कि पायलटों की कोई गलती नहीं है। कोई भी व्यक्ति काकपिट से निकल कर झगड़ा नहीं कर सकता।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एयर होस्टेस द्वारा दो पायलटों के खिलाफ दर्ज कराई गई यौन दुर्व्यवहार की शिकायत की जांच के लिए पैनल का गठन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+