राजपक्षे शनिवार को तिरुपति आएंगे
राजपक्षे शनिवार को सुबह नेपाल से तिरुपति पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन के बाद श्रीलंका लौट जाएंगे।
यहां स्थित श्रीलंकाई उच्चायोग ने हालांकि राजपक्षे के दौरे की पुष्टि से इंकार किया है, लेकिन मंदिर के अधिकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे के दौरे की पुष्टि की है।
राजपक्षे का विमान पहले तिरुपति के पास स्थित रेणुगुंटा में उतरेगा। वहां से वह कार में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications