फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति शिराक पर मुकदमा चलाया जाएगा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 76 वर्षीय शिराक पर पेरिस सिटी हाल में 21 लोगों की नियुक्ति को वैध ठहराने का आरोप है, जबकि उन लोगों ने वहां कोई काम किया ही नहीं। इसके बदले उनके वेतन को शिराक की पूर्व पार्टी, रैली फॉर द रिपब्लिक (पीआरपी) के खजाने में कथित रूप से डाल दिया गया था।

अपनी पहली टिप्पणी में शिराक ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और वह अदालत में साबित कर देंगे कि उन सभी 21 पदों में से एक भी फर्जी नहीं था।

नवंबर 2007 में मामले की न्यायिक जांच के आदेश के बाद दैनिक समाचार पत्र ली मोंडे में शिराक ने अपनी एक टिप्पणी में कहा था कि उन्होंने परियोजना सहायकों की नियुक्ति को अधिकृत किया था और वह वैध था।

जांचकर्ताओं के अनुसार शिराक और उनके परवर्ती जीन टिबेरी के शासनकाल के दौरान पेरिस सिटी हाल में 45 लाख यूरो (66.80 डॉलर) कीमत के कुल 43 कथित फर्जी पद सृजित किए गए थे।

शिराक फ्रांस के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+