मुंबई हवाई अड्डे पर टकराने के करीब थे 2 विमान
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर एयरलाइंस का एक विमान 117 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था तभी उसी रनवे पर एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई विमान उतर रहा था। एयर इंडिया के विमान में 127 लोग सवार थे।
एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया। इस घटना के बारे में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications