विश्वास नहीं होता, पाकिस्तानी अलकायदा के ठिकाने नहीं जानते : क्लिंटन (लीड-1)
न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि क्लिंटन ने गुरुवार को लाहौर में पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा था, "इस बात पर भरोसा करना कठिन है कि पाकिस्तान सरकार में किसी को भी अलकायदा के ठिकानों के बारे में जानकारी नहीं है और वाकई में चाहने के बावजूद वे उन्हें नहीं पकड़ सकते।"
क्लिंटन ने कहा है, "हो सकता है कि ऐसा हो, यह भी हो सकता है कि वे पकड़ से बाहर हों। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती।"
क्लिंटन की टिप्पणी से पाकिस्तान सरकार परेशान हो गई है और पाकिस्तानी अधिकारियों ने क्लिंटन की टिप्पणी को खारिज कर दिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "यदि हमें अलकायदा नेताओं के ठिकानों के बारे में पता होता या हमें उनके ठिकानों के बारे में अर्थपूर्ण खुफिया जानकारी मुहैया कराई गई होती तो हम निश्चत रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई किए होते।"
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार क्लिंटन ने कहा है कि पाकिस्तान ने अपने यहां मौजूद आतंकवादी संगठन, अलकायदा के कई बड़े आतंकवादियों को पकड़ने या उन्हें मारने का मौका खो दिया है।
गौरतलब है कि हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications