खड़से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
57 वर्षीय खड़से जलगांव जिले के मुक्ताइनगर विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। वह पांचवी बार यहां से चुने गए हैं। वह पेशे से किसान हैं और उन्होंने बी. काम तक की पढ़ाई की है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद के लिए भाजपा और शिव सेना में खींचतान चल रही है। भाजपा चाहती है कि सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते यह पद उसे मिलना चाहिए जबकि शिव सेना भी इस पद पर अपना दावा कर रही है।
पिछली विधानसभा में शिव सेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम प्रतिपक्ष के नेता थे लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 सीटें मिली थी जबकि शिव सेना 44 पर ही सिमट कर रह गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications