हमें पता है कि नक्सली हथियार नहीं छोड़ेंगे : चिदम्बरम (लीड-1)
अपने मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में चिदम्बरम ने कहा, "जहां तक नक्सलियों का सवाल है, हमने कभी ऐसा नहीं कहा कि वह हथियार डाल दें। क्योंकि मैं जानता हूं कि वे कभी ऐसा नहीं करेंगे।"
उन्होंने कहा कि नक्सली सशस्त्र क्रांति में विश्वास रखते हैं और जब तक कि उनके इस चरित्र में बदलाव नहीं आएगा तब तक वे हथियार नहीं डालेंगे।
चिदम्बरम ने कहा, "हमने हमेशा कहा है कि हिंसा छोड़ कर वे वार्ता का रास्ता अपनाएं। हम ऐसी किसी भी वार्ता का सम्मान करेंगे।"
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में वह यह कल्पना नहीं कर सकते हैं कि नक्सली अपने हथियार डाल देंगे।
उन्होंने कहा, "नक्सली अभी भी भर्तियां कर रहे हैं और शस्त्र जुटा रहे हैं। मैं उनसे कहता हूं कि वे वार्ता को आगे आएं।"
चिदम्बरम ने कहा कि वह सलवा जुडूम के पक्ष में नहीं हैं। यह नागरिक सैन्य कार्रवाई खत्म होने की स्थिति पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications