नरेंद्र मोदी स्वाइन फ्लू से पीड़ित, एक हफ्ते तक करेंगे विश्राम (लीड-1)
मोदी की देखरेख कर रहे चिकित्सक अतुल पटेल ने शुक्रवार सुबह कहा कि अहमदाबाद स्थित सरकारी चिकित्सालय में मोदी के नमूने की जांच की गई जिसमें उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
मोदी बुधवार को रूस से लौटे थे। उन्होंने थकान और लगातार हो रही खांसी के बावजूद दिन भर काम किया और कई सरकारी कामों को निपटाया। लेकिन शुक्रवार डाक्टरों ने पुष्टि कर दी कि उन्हें स्वाइन फ्लू है।
बहरहाल, चिकित्सकों का एक दल लगातार मोदी की निगरानी कर रहा है। उनके सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि गुजरात में अभी तक स्वाइन फ्लू से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
सरकार की तरफ से सभी मंत्रियों व अधिकारियों के लिए सलाह जारी की गई है कि जिन्होंने भी पिछले दो दिनों में अंदर मोदी से बातचीत की है या मुलाकात की है वे अपनी चिकित्सीय जांच जरूर करवा लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications