दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 344 तक पहुंची
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के.यादव ने बताया, "दिल्ली में शुक्रवार को डेंगू के 24 नए मामले सामने आए हैं। यह एक औसत संख्या है जो पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी हुई है।"
गौरतलब है कि अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल का एक बच्चा शामिल है।
दक्षिण दिल्ली में एक निजी अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ आलोक देसवाल ने कहा," हमारा अस्पताल डेंगू के मरीजों से भरा हुआ है। उनमें बच्चों की संख्या अधिक है।"
मुख्य चिकित्साधिकारी यादव ने आईएएनएस को बताया, " निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए सभी रोगियों में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। उनमें से ज्यादातर लोग जांच के लिए गए और भर्ती हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications