जम्मू एवं कश्मीर में नहीं मिलेंगे प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन
सरकार ने यह कदम उन रिपोर्टो के बाद उठाया है जिनमें कहा गया है कि विक्रेता अथवा सेवा प्रदाता कनेक्शन जारी करने से पहले यथोचित सत्यापन नहीं कर रहे हैं। कुछ मामलों में एक ही व्यक्ति को एक से अधिक नंबर जारी कर दिए गए हैं।
विक्रेताओं द्वारा नकली दस्तावेजों तथा पहचान पत्रों के भी इस्तेमाल की सूचनाएं मिली हैं, खासकर प्री-पेड कनेक्शनों के मामले में। इसके कारण गंभीर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसीलिए यह निर्णय लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications