अमेरिका में हेलीकॉप्टर व विमान की टक्कर के बाद 9 लापता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समाचार चैनल सीएनएन ने शुक्रवार को खबर दी है कि स्थानीय समय के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार की देर शाम लास एंजेलिस से कोई 40 किलोमीटर दूर सान क्लीमेंट द्वीप के प्रशांत तट पर घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद आसमान में आग का एक गोला दिखाई दिया।
प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि सी-130 विमान में सात व्यक्ति सवार थे और एएच-1 हेलीकॉप्टर में दो व्यक्ति सवार थे। तट रक्षक अधिकारी जोश नेल्सन ने सीएनएन को बताया है कि लापता लोगों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications