'दिज इज इट' के प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघर से जीवित ग्रेनेड बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जिस समय ग्रेनेड बरामद किया गया, उस समय उस सिनेमाघर में दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित फिल्म 'दिस इज इट' दिखाई जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि डुसेलफोर्ड शहर के किनोवेल्ट इलाके में स्थित इस सिनेमाघर के सफाईकर्मी ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद एक सीट पर ग्रेनेड रखा हुआ देखा। उसने सिनेमाघर प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मल्टीप्लेक्स को खाली करा दिया और उसके पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। इस काम में छह खोजी कुत्तों की मदद ली गई। पुलिस ने हालांकि कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications