दिल्ली में तापमान में वृद्धि के बाद भी मौसम खुशगवार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो औसत से ऊपर था। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा," न्यूनतम तापमान में आज वृद्धि हुई है। हालांकि सुबह में सर्दी बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।"
भारतीय मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications