सेंसेक्स 16 हजार से नीचे आया
मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट का दौर जारी रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 156.44 अंकों यानी 0.97 फीसदी और निफ्टी में 38.85 अंकों यानी 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 16,135.87 अंक पर खुला। सेंसेक्स कारोबार के दौरान अधिकतम 16,360.88 पर जाने के बाद न्यूनतम 15,805.20 तक पहुंचा और आखिर में यह 15,896.28 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 4751.10 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी अधिकतम 4,853.65 और न्यूनतम 4687.50 अंक पर पहुंचा और आखिर में यह 4,711.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक में 32.49 अंक और स्मॉलकैप में 55.12 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
दूरसंचार, ऊर्जा और फार्मा सेक्टर की कंपनियों में भारी बिकवाली का रुख देखा गया।
सत्र के दौरान कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और सिर्फ 1,056 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे जबकि 1,630 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे और 84 कंपनियों के शेयर मूल्यों में बदलाव नहीं हुआ।
सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में रिलायंस कम्युनिकेशन (7.37 फीसदी), भारती एयरटेल (6.38 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (5.03 फीसदी) और टाटा मोटर(4.38 फीसदी) प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications