मितव्ययिता अभियान जरूरत है, दिखावा नहीं : मुखर्जी
हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशीप समिट में मुखर्जी ने कहा, "मितव्ययिता के नाम पर मैंने जो कुछ भी किया वह मेरे वित्त मंत्री का पद संभालने से पहले ही तय हो चुका था।"
समिट में आए प्रतिनिधियों ने मुखर्जी से जानना चाहा कि क्या सरकार का वह अभियान महज दिखावा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "जब देश का व्यापार बिल्कुल विपरीत दिशा में जा रहा हो तो ऐसे में सरकार द्वारा चलाए गए मितव्ययिता अभियान को आप महज दिखावा नहीं कह सकते। वह वक्त की जरूरत है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications