नक्सलियों ने सिंचाई विभाग कार्यालय से 4 लाख रुपये लूटा
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) सुरजीत कार पुरकायस्थ ने आईएएनएस को बताया, " झाड़ग्राम उप मण्डल में शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार पांच नक्सलियों ने राज्य के सिंचाई विभाग कार्यालय से चार लाख रुपये लूट लिए।"
उन्होंने कहा कि हथियारबंद एक नक्सली को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चार नक्सली घटनास्थल से फरार होने में सफल हो गए।
नक्सलियों ने एक अन्य वारदात में जिले के बिनपुर के पास शिल्दा जंगल में वन विभाग की एक चौकी आग लगा दी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications