गरीब और बेसहारा बच्चों का दोस्त है 'रेड डस्ट'
आस्ट्रेलियाई चैरेटी एक्ट के अंतर्गत काम करने वाली यह एक ऐसी संस्था है, जो मुख्य रूप से उस सहायता राशि की मदद से बच्चों की मदद करने का काम करती है, जो उसे दुनिया भर से प्राप्त होती है। यह संस्था आस्ट्रेलिया की 'नेशनल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज' द्वारा नियंत्रित है। आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर मेलबर्न में इसका मुख्यालय है और अब इसने भारत (नई दिल्ली) में भी पूर्णकालिक दफ्तर खोल लिया है।
कई अन्य स्वंयसेवी संस्थाओं की तरह 'रेड डस्ट रोल मॉडल्स' बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए समाज के मशहूर लोगों की मदद लेती है। यह संस्था खेल और संगीत की दुनिया की नामचीन हस्तियों की मदद से फिलहाल मुंबई और चेन्नई में बहुत ही व्यवस्थित ढंग से बच्चों की मदद कर रही है।
'रेड डस्ट रोल मॉडल्स' मुख्य रूप शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, खानपान और पोषण, व्यक्तिगत तथा भावनात्मक विकास को लेकर बच्चों में जागरूकता फैलाती है। साथ ही यह आने वाली पीढ़ियों को नशा के बुरे नतीजों को लेकर भी आगाह करती है।
इसी क्रम में इस संस्था ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग में एक कार्यक्रम रखा, जिसमें संस्था की ब्रांड अंबेसेडर और आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य मेलानी जोंस के साथ-साथ मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम के दो सदस्य-नेथन हॉरित्ज और पीटर सिडल भी शरीक हुए।
आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर भी इस संस्था के ब्रांड अंबेसेडर रह चुके हैं। इस पद पर काम करते हुए बॉर्डर चेन्नई का दौरा कर चुके हैं, जहां संस्था सैकड़ों बच्चों की देखरेख का जिम्मा अपने ऊपर लिए हुए है। इस संस्था ने खेल, कोचिंग क्लिनिक और संगीत कक्षा के माध्यम से न सिर्फ बच्चों का ध्यान आकर्षित किया है बल्कि यह अब तक बच्चों में सकारात्मक सुधार लाने में सफल रही है।
अपने 20 साल के प्रयास के दौरान इस संस्था ने भारतीय समाज को काफी फायदा पहुंचाया है। जहां भी इस संस्था ने काम शुरू किए हैं, वहां न सिर्फ स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications