पूर्व भारतीय समाचार प्रस्तोता ओबामा प्रशासन में शामिल
वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में15 वर्षो तक टेलीविजन समाचार प्रस्तोता (एंकर) का काम कर चुके और सार्वजनिक निजी भागीदारी क्षेत्र के विशेषज्ञ सुरेश कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाणिज्य मंत्रालय में प्रमुख पद सौंपा है।
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि कुमार को वाणिज्य मंत्रालय में सहायक सचिव और विदेश वाणिज्य सेवा का महानिदेशक नामित किया गया है। कुमार फिलहाल 'केजेन इनोवेशन' कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध साझेदार हैं।
कुमार के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इन सभी के विषय में ओबामा ने कहा कि उन्हें आशा है कि ये सभी अपनी योग्यता और ऊर्जा के साथ उनके प्रशासन में काम करेंगे।
व्हाइट हाउस के अनुसार कुमार ने क्लिंटन फाउंडेशन में विशेष सलाहकार के रूप में भी काम किया है। इससे पहले वह जॉनसन एंड जॉनसन से जुड़े थे।
शिक्षा के क्षेत्र में कुमार यॉर्क विश्वविद्यालय और बॉम्बे विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं। वर्ष 1970 से 1985 के बीच वह भारत में दूरदर्शन में बतौर एंकर काम कर चुके हैं।
कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से एमबीए किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications