कराची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार की नमाज के लिए पुलिस को मस्जिदों और ईमामबाड़ों के बाहर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए थे। सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्य सरकारी भवनों के आस-पास निगरानी कैमरा लगाए गए थे जबकि छतों पर अचूक निशानेबाजों को तैनात किया गया था।
शहर के विभिन्न इलाकों में डाले गए छापों में 200 से अधिक विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में अफगानी लोगों के साथ तजाकिस्तान के तीन लोग भी शामिल हैं। सिंध प्रांत के पुलिस महानिदेशक सलाहुद्दीन बाबर खटक के निर्देशों पर ये गिरफ्तारियां की गई थीं।
इस साल हुए कई आत्मघाती हमलों से पाकिस्तान हिल उठा है। इन हमलों में करीब 400 लोगों की जानें गई हैं। इनमें सबसे खतरनाक हमला बुधवार के उत्तरपश्चिमी शहर पेशावर में हुआ कार बम विस्फोट था। इस हमले में 110 लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications