नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 घुसपैठिए ढेर
लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस.बरार ने आईएएनएस से कहा कि गुरुवार रात कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी हुई।
बरार ने कहा, "हमारे सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद दो आतंकवादियों के शव और हथियार भी बरामद किए गए।"
एक आतंकवादी के पास से पाकिस्तानी सेना का परिचय पत्र भी बरामद किया गया। बरार ने कहा, "हमने दो एके-47 राइफल, एक यूबीजीएल, एक सेटेलाइट फोन और भारतीय सिमकार्ड के साथ एक मोबाइल फोन बरामद किया।"
बरार ने कहा कि संघर्ष विराम के उल्लंघन को देखते हुए हमने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications