कश्मीर में हेलीकॉप्टर हादसे में एक की मौत (लीड-3)
शुक्रवार दोपहर को वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर रामबन जिले में दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नदी में जा गिरने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। आशंका है कि मृतक हेलीकॉप्टर का पायलट का है।
एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर एक विंग कमांडर, एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट और दो सार्जेट सवार थे। हेलीकॉप्टर ने डोडा से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरी थी। सूत्रों के अनुसार हादसा लगभग एक बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्सार के नजदीक चिनाब नदी में जा गिरा। बरामद किया गया शव हेलीकॉप्टर के पायलट का हो सकता है। स्थानीय निवासी और पुलिस दल बचाव अभियान चला रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने अस्सार से आईएएनएस को फोन पर बताया, "इलाके में दो हेलीकॉप्टर उड़ान पर थे, एक हेलीकॉप्टर संभवत तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नदी में जा गिरा। दूसरा हेलीकॉप्टर अब भी इलाके में उड़ान पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications