पंजाब विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री को डी. लिट्. से सम्मानित करेगा
वर्ष 2004 के मई महीने में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मनमोहन सिंह यहां नहीं आए हैं।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक तीन नवम्बर को प्रधानमंत्री पहले स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय परिसर में बहुद्देश्यीय सभागार की आधारशिला रखेंगे।
विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र, अध्यापक और कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में विश्वविद्यालय के लिए कुछ न कुछ घोषणा जरूर करेंगे। कम से कम इसे केंद्रीय विश्विविद्यालय का दर्जा दिए जाने की घोषणा वह जरूर करेंगे।
पंजाब विश्वविद्यालय को फिलहाल केंद्र व राज्य सरकार 60 : 40 के अनुपात से कोष देती है।
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हम प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौपेंगे। हमें लगता है कि प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिले लेकिन पंजाब सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications