उर्वशी गुलाटी होंगी हरियाणा की नई मुख्य सचिव
उर्वशी गुलाटी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1975 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान मुख्य सचिव धर्मवीर के शनिवार को सेवानिवृत्त होने के बाद उर्वशी गुलाटी उनका स्थान लेंगी। गुलाटी अभी तक वित्तीय विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में मीनाक्षी आनंद चौधरी को हरियाणा की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उसके बाद प्रोमिला इस्सर को वर्ष 2007 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications