गुवाहाटी में एक आतंकी मारा गया, विस्फोट की बड़ी योजना विफल
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ शुक्रवार तड़के गुवाहाटी के बामुनीमैदान दैनिक बाजार में हुई, जिसमें प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) का एक आतंकी मारा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें खास खुफिया सूचना मिली थी कि एनडीएफबी के लगभग चार से पांच आतंकियों का एक समूह बाजार में विस्फोटक लगाने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर हमने चौकसी बढ़ा दी और उस समूह का पता लगा लिया। उसके बाद हमारे बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।"
अधिकारी ने कहा कि भारी गोलीबारी के बीच एनडीएफबी का एक आतंकी मारा गया। दूसरा आतंकी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।
पुलिस ने मारे गए एनडीएफबी आतंकी के पास से एक पिस्तौल और विस्फोटक बरामद किया है।
अधिकारी ने कहा, "निश्चित रूप से एनडीएफबी का समूह एक बार फिर पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोट की घटना को दोहराने की योजना में था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications