ब्राजील नौसेना करेगी 600 नावों का निर्माण

रियो डी जनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की नौसेना ने घोषणा की है कि वह स्कूली छात्रों के यातायात के लिए 600 नावों का निर्माण करेगी।

समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से बताया गया है कि शिक्षा मंत्रालय और नौसेना अभियांत्रिकी निदेशालय के बीच हुए समझौते के तहत इनका निर्माण किया जाएगा।

इस समझौते के तहत 3,000 नावों का निर्माण किया जाएगा लेकिन प्रारंभिक अनुबंध के तहत फिलहाल 600 नावों का ही निर्माण किया जाएगा।

नौसेना की नाव निर्माण परियोजना पर इंजीनियरों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे जो अगले साल तक 180 नावों को देने के लिए वचनबद्ध हैं।

गौरतलब है कि 600 नावों में से 300 नावें नौसेना के वल-देस-केस अड्डे पर जबकि 200 नावों का निर्माण नौसेना के नटाल अड्डे पर और 100 का निर्माण अरातू अड्डे पर किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन नावों के जरिये 208 नगर निगम विद्यालयों के छात्रों को फायदा होगा। इनमें कुछ केवल जल मार्ग अथवा हवाई मार्ग से ही जुड़े हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+